दबंग की छेड़छाड़ से परेशान विधवा, थाने के चक्कर काट रही पीड़िता; पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासिनी पीड़िता तबस्सुम बानो पुत्री मुमताज अली ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पड़ोस का रहने वाला राशिद पुत्र नाइम पीड़िता को कई वर्षों से छेड़छाड़ कर परेशान करता आ रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह असहाय विधवा महिला है। लोक लाज के भय से चुपचाप अन्य सहती रही परंतु आरोपित युवक जबरन अब पीड़िता से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर दबंग युवक गाली गलौज कर बेहद तंग कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह लगातार प्रशासन से न्याय की आस में थाने के चक्कर काट रही हैं। रसूख और सिस्टम के दम पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मामला की जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

