ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का असर: अमेरिका में घट रही अप्रवासी आबादी, अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट

अमेरिका में कामकाजी उम्र के लोगों की आबादी नहीं बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कार्यबल में वृद्धि का एकमात्र तरीका नए प्रवासियों का आना है। अगर कार्यबल नहीं बढ़ता है, तो अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।'

Aug 23, 2025 - 11:29
 0  54
ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का असर: अमेरिका में घट रही अप्रवासी आबादी, अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख रहा है। इसके चलते ट्रंप प्रशासन में बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया गया और सीमा पर सख्ती की गई। अब उनकी कठोर नीतियों का असर दिखना भी शुरू हो गया है। दरअसल अमेरिका में रहने वाले अप्रवासियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 के बीच अप्रवासियों की संख्या में करीब 15 लाख की कमी दर्ज की गई है। 

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अमेरिका में आप्रवासियों की कुल संख्या इस साल की शुरुआत में 5.33 करोड़ थी, जो अब घटकर लगभग 5.19 करोड़ रह गई है। प्यू रिसर्च सेंटर की यह रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। प्यू रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् जेफरी पासेल ने मीडिया को बताया, 'हम जिस डेटा पर गौर कर रहे हैं, वह एक नाटकीय बदलाव दर्शाता है।' इस गिरावट का असर श्रम बाजार पर भी पड़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, आप्रवासियों की संख्या में कमी के कारण कार्यबल ने 7,50,000 से ज्यादा कर्मचारियों को खो दिया है।

रिपोर्ट में पासेल के हवाले से बताया गया कि 'अमेरिका में कामकाजी उम्र के लोगों की आबादी नहीं बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कार्यबल में वृद्धि का एकमात्र तरीका नए प्रवासियों का आना है। अगर कार्यबल नहीं बढ़ता है, तो अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।'

पासेल ने कहा कि आप्रवासी आबादी में भारी गिरावट अभूतपूर्व है। दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका में अवैध अप्रवासियों की संख्या में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। साल 2023 में यह आंकड़ा 1.4 करोड़ था। अमेरिका में अप्रवासियों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा अप्रवासी आबादी अमेरिका की ही है। अमेरिका की कुल आबादी में अप्रवासियों की जनसंख्या का प्रतिशत 15.8 प्रतिशत था, जो अब घटकर 15.4 प्रतिशत रह गया है। टेक्सास और कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा अप्रवासी आबादी रहती है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.