जिलाधिकारी ने किया पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Aug 6, 2025 - 20:07
Aug 6, 2025 - 20:07
 0  324

हरदोई (आरएनआई) आज पिहानी में सई नदी (भैंसटा नाला) की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया लोगों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। जिन घरों में खाना पकाने की सुविधा न हो वहां फूड पैकेट वितरित किये जाएं। स्वास्थ्य विभाग की डोर टू डोर अभियान चलाकर संचारी रोग से संबंधित दवाओं का वितरण कराया जाए। लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाए। जिन घरों में पानी घुसा है वहां आपदा राहत की धनराशि व आपदा राहत किट उपलब्ध कराई जाए। लोगों को रहने के लिए बाढ़ शरणालय को आवश्यकतानुसार संचालित कराया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर सक्रिय रहे।  शुद्ध पेयजल के लिए लोगों को क्लोरीन की गोलियां वितरित की जाएं। प्रभावित क्षेत्र की गौशालाओं मैं संरक्षित पशुओं के लिए अन्यत्र प्रबंध कराया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निजी पशुओं के लिए पशु शरणालय बनाए जाएं। बाढ़ का पानी निकलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाये। नगर क्षेत्र के उपरांत जिलाधिकारी धोबिया आश्रम पहुंचे और यहां पर शरण लेने वाले बाढ़ प्रभावितों से बातचीत की। बाढ़ प्रभावितों ने बताया कि प्रशासन की और से खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी बाबा मैरिज लॉन में बने अस्थाई शरणालय पहुंचे। उन्होंने यहां पर बाढ़ प्रभावितों से बात की बाढ़ प्रभावितों ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं कराई गई है। जिलाधिकारी ने तत्काल कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को निर्देशित किया कि राहत शिविर में अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी, तहसीलदार सदर सचिंद्र कुमार शुक्ला व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)