जन सेवा केंद्रों में लूट, बेरोजगार युवक बने शिकार
हरदोई (आरएनआई) प्रधानमंत्री की जन-उपयोगी योजनाओं को आम जनता तक आसानी से पहुंचाने और विभागीय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थापित जन सेवा केंद्र (CSC) अब खुद मनमानी वसूली का अड्डा बनते जा रहे हैं।
सरकार ने आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र समेत तमाम ऑनलाइन सेवाओं के लिए ₹15 से ₹30 तक की निर्धारित फीस तय कर रखी है, लेकिन हरदोई के कई जन सेवा केंद्र संचालक ₹80 से ₹100 तक वसूल रहे हैं। इससे बेरोजगार और गरीब वर्ग को आर्थिक चोट पहुंच रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई जन सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वीकृत हैं, लेकिन वे शहरी इलाकों में खुलेआम संचालित हो रहे हैं — जो शासनादेश का सीधा उल्लंघन है।
उदाहरण के तौर पर, 52 चुंगी से सांडी रोड तक के क्षेत्र में अंजलि कंप्यूटर (52 चुंगी), श्रीराम जन सेवा केंद्र (सांडी रोड) और रानी जन सेवा केंद्र (सांडी रोड) जैसे केंद्र निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक राशि वसूलते पाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह लूट लंबे समय से जारी है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जन सेवा केंद्र का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



