जनपद न्यायालय के सभागार में साइबर क्राइम विषय पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
हरदोई (आरएनआई) चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या 14293 दिनांक के 04.11.2025 के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के निर्देश के अनुपालन साइबर क्राइम व उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अपराधिक प्रकीर्णन प्रार्थना पत्र अंतर्गत धारा 528 प्रार्थना पत्र संख्या 6400/25 श्रीमती बच्ची देवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में पारित आदेश दिनांक 12.08.2025 में के संबंध में जानकारी दिए जाने हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायालय हरदोई के सभागार में किया गया। साइबर क्राइम के विषय में सीओ प्रभा पटेल द्वारा विस्तृत रूप से सभागार में उपस्थित अधिवक्तागण को जानकारी देते हुए कहा कि पहले हम खुद जागरूक हो साथ ही अपने आस पास के लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करे तथा अधिवक्ता आदर्श पांडेय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश दिनांकित 12.08.2025 के संबंध में विस्तृत रूप से अधिवक्तागण को जानकारी प्रदान की । शिविर में अधिक संख्या में अधिवक्तागण व साइबर क्राइम हरदोई की टीम उपस्थित रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

