जगन बाबू की प्रतिमा हटाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने सौंपा ज्ञापन
हरदोई (आरएनआई) समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आह्वान पर हरदोई इकाई ने जनपद सीतापुर के बिसवां स्थित बड़े चौराहे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वैश्य समाज के शिरोमणि स्व. जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल ‘जगन बाबू’ की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदेशव्यापी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में यह विरोध-कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी व्यापार सभा ने मांग की कि जगन बाबू की प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर ससम्मान स्थापित किया जाए।
प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जगन बाबू स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, 1937 से 1952 तक विधायक और 1952 से 1964 तक राज्यसभा सांसद रहे। उन्हें “सीतापुर के गांधी” के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा 27 अक्टूबर को प्रतिमा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर उठाया है।
जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रतिमा को पुनः ससम्मान स्थापित नहीं किया गया, तो समाजवादी व्यापार सभा प्रदेशभर में हल्ला-बोल आंदोलन चलाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और सीतापुर प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अवनीश यादव, धर्मेन्द्र यादव दीपू, नेत्रपाल सिंह यादव (फौजी), मनोज यादव (फौजी), विकाश गुप्ता, रोहित कुमार, अजय कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार, झम्मनलाल, सोनू गुप्ता, प्रियांशु यादव, विनोद गुप्ता, मोहित यादव, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



