घने कोहरे के कारण रोडवेज बस लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली मे जा टकराई, चालक परिचलक घायल, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-मलिहाबाद मार्ग पर कोथावा कस्बा स्थिति नर्सरी समीप हुआ हादसा

Dec 25, 2025 - 16:31
Dec 25, 2025 - 16:31
 0  27

हरदोई (आरएनआई) बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-मलिहाबाद मार्ग पर कोथावा कस्बा स्थिति नर्सरी समीप रोडवेज बस सामने से आ रहे लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली मे जा भिड़ी।जिससे चालक रोडवेज बस मे फ़स गया।राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ तीन लेकर पहुचे ईएमटी निर्मल कुमार व पायलेट प्रेमशंकर ने पुलिस की मदद से रोडवेज बस मे फसे रोडवेज चालक को काफी मशक्क्त के बाद बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेके आये।जहा पर चिकत्सक डॉ मोहित गुप्ता व डॉ चंद्रकांत ने परिचालक का प्रार्थमिक उपचार कर चालक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।

      बताते चले। जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के भिटोली नगला निवासी अजय तोमर पुत्र वीरपाल सिंह उम्र 35 वर्ष रुहेलखण्ड डिपो बरेली मे रोडवेज बस चालक के पद पर तैनात है।यह जनपद रामपुर,जनपद बरेली, जनपद शाहजहांपुर के बीच मे बस नंबर UP 78 KT 9357 चलाता है।इसकी ड्यूटी बरहस्पतिवार को लखनऊ स्थिति प्रेरणा स्थल के उद्घाटन मे भाजपा समर्थको को ले जाने के लिए हरदोई जनपद के विकास खंड कोथावा के ग्राम सभा रायपुर सोमवंशी से लगी थी।जिसके लिए यह हरदोई से बुधवार की शाम छह बजे रोडवेज बस लेकर अपने परिचालक मंगल सिंह गंगवार पुत्र मुन्नालाल गंगवार निवासी पटेलनगर थाना मिलक जनपद रामपुर के साथ बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर सोमवंशी गांव जा रहा था।कि कोथावा-मलिहाबाद मार्ग पर कोथावा कस्बा स्थिति नर्सरी समीप सामने से आ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली मे जा भिड़ी जिससे बस चालक अजय तोमर स्टेयरिंग मे फ़स गया।आसपास के गुजर रहे राहगीरो ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस व पुलिस को दी।सूचना पर 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ तीन लेकर पहुचे ईएमटी निर्मल कुमार व पायलेट प्रेमशंकर ने पुलिस की मदद से रोडवेज बस मे फसे रोडवेज चालक को काफी मशक्क्त के बाद बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेके आये।जहा पर चिकत्सक डॉ मोहित गुप्ता व डॉ चंद्रकांत ने परिचालक का प्रार्थमिक उपचार कर चालक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।

        कोतवाल ओमप्रकश सरोज ने बताया कि बस चालक अजय तोमर को अच्छे उपचार हेतु ट्रामा सेंटर लखनऊ परिचालक मंगल सिंह गंगवार के साथ 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस ईजी तेतालिस निन्नीयानवे के ईएमटी विनीत कुमार व पायलेट अजयदीप के साथ ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली कब्जे मे है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)