गुना में प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल: गोपालपुरा तालाब नाले की अवैध दीवार आज गिरेगी या फिर बचेगा भूमाफिया?
गुना (आरएनआई) प्रशासन की निष्पक्षता को चिढ़ा रही गोपालपुरा तालाब से निकले नाले में बनी ये अवैध दीवार क्या आज तोड़ी जाएगी? बाढ़ प्रभावित लोग सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऐसे भयानक अतिक्रमण जरूर दिखाएं।
जो विभिन्न स्तरों पर संरक्षण प्राप्त भूमाफिया ने अवैध रूप से डंके की चोट किए हैं।
ऐसे अतिक्रमणों की वजह से ही 29 जुलाई को आई बाढ़ ने भयानक रूप लिया था। बाढ़ में कुछ लोग अकाल मौत मारे गए। उन लोगों की गृहस्थी भी तबाह हुई जो अतिक्रमण में नहीं बल्कि अपने खून पसीने की कमाई से घरौंदा बनाकर सुख से रह रहे थे।
ऐसे अतिक्रमणों के कारण ही आई बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। यदि अतिक्रमण अब भी नहीं हटे तो भविष्य में फिर बाढ़ आएगी। और खामियाजा आमजनता को भुगताना पड़ेगा। इसलिए सारे अतिक्रमण हटाए जाने चाहिए। ये अभी नहीं हटे तो फिर कभी नहीं हटेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



