गुना पुलिस की सक्रियता से लोगों के गुम मोबाइलों की रिकवरी में बड़ी सफलता, लगभग 9,45,000/-रूपये कीमत के 72 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए
गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के कुशल निर्देशन में जिलेभर से प्राप्त गुम मोबाइलों के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तकनीकी टीम ने अथक प्रयास कर CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 72 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 9,45,000/-रूपये आंकी गई है ।
खोजे गये इन मोबाइल फोनों को आज 08 जुलाई को गुना पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा प्रभारी सीएसपी गुना भरत नोटिया, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेन्द्र गौतम, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीपीएस चौहान, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदोस तगस्सुम की उपस्थिति में मोबाईलों के वास्तविक मालिकों को सौंपे गये। अपने खोये हुए मोबाइल बापस पाकर फरियादियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी । मोबाइल धारकों ने गुना पुलिस की इस सक्रियता व तकनीकी दक्षता से की गई कार्यवाही की सराहना कर धन्यबाद ज्ञापित किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि – “आधुनिक युग में मोबाइल फोन न केवल संचार का माध्यम है, बल्कि आमजन के निजी और व्यावसायिक जीवन से भी गहराई से जुड़ा होता है । पुलिस का यह प्रयास जनता में विश्वास कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही गुना पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो तुरंत संबंधित थाने पर सूचना दर्ज करवाएं, जिससे पुलिस उसकी रिकवरी हेतु समय रहते कार्यवाही कर सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



