गुना और चाचौड़ा में भाजपा की इतिहासिक जीत पर जिला अध्यक्ष ने माना आभार

Dec 4, 2023 - 15:41
Dec 4, 2023 - 15:42
 0  9.1k
गुना और चाचौड़ा में भाजपा की इतिहासिक जीत पर जिला अध्यक्ष ने माना आभार

गुना, (आरएनआई) मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ गुना जिले की चार में से 2 विधानसभा सीटों पर कमल खिल गया। जिसको लेकर  भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य एवं प्रियंका मीणा को गुना और चाचौड़ा विधानसभा में भाजपा की इतिहासिक जीत पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए चारों विधानसभा के मतदाताओं और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई के साथ उनकी मेहनत और परिश्रम पर जनता का धन्यवाद आभार माना। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे चर्चित शीट राधौगढ़ में हम बहुत कम अंतर से हारे हे और हम इसे जीत के रूप में ही मान रहे हे। जो अपने ग्रह जिले में 2018 के चुनाव में 43 हजार से जीते आज वह मात्र 4500 पर सिमट कर रह गए।  इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचौड़ा विधानसभा से 60 हजार 563 मतों से प्रियंका मीणा से उन्हें हरा दिया जो इतिहास बना हे।

 गुना विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी पन्नालाल शाक्य ने अपने पुराने जीत के रिकार्ड को तोड़ते हुए 1लाख 14 हजार 801 मत प्राप्त कर 66 हजार 454 से जीत हासिल कर गुना में इतिहास रच दिया। जीत के बाद हजारों समर्थकों के साथ पन्नालाल शाक्य पी जी कालेज पहुंचे और उन्होंने अपना जीत का प्रमाण पत्र लिया।

इसी के साथ चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी प्रियंका मीणा पेंची को1 लाख 9 हजार 301 मत प्राप्त कर 60 हजार 563 मतों से जीत हासिल कर किले में सेंध लगाने में कामयाम रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0