खाद वितरण पर डीएम सख्त, किसानों से कहा– किसी को दिक्कत नहीं होगी

Aug 21, 2025 - 20:13
Aug 21, 2025 - 20:15
 0  243

हरदोई (आरएनआई) जिले में उर्वरक वितरण को लेकर उठ रही शिकायतों और खबरों पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी वितरण केंद्रों पर सक्रिय रहकर किसानों को सहयोग करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को खाद लेने में परेशानी न हो।

उन्होंने साफ कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और हर पात्र किसान को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)