कृषि विभाग के कैट सेन्टर कस्तूरबा स्कूल और AI लैब का किया निरीक्षण, ग्राम वासियों से किया संवाद

Sep 8, 2025 - 17:52
Sep 8, 2025 - 17:55
 0  108
कृषि विभाग के कैट सेन्टर कस्तूरबा स्कूल और AI लैब का किया निरीक्षण, ग्राम वासियों से किया संवाद

हरदोई (आरएनआई) समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के तहत शासन स्तर से नामित प्रदेश स्तर टीम के श्री के0 रविन्द्र नायक, श्री राकेश कुमार सूद, श्री नरेश चन्द्र शुक्ला, डा0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा श्री अरविन्द कुमार जैन ने आज जनपद भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान प्रबुद्धजनों ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। जिसमें समर्थ कर कोड को स्कैन कर के ग्रामवासी कैसे अपना सुझाव दे सकते हैं, उसके बारे में बताया गया। उन्होंने सबसे पहले, प्रबुद्धजनों ने एक प्लांट का निरीक्षण किया, जहां उन्हें उत्पादन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान समूह की महिलाओं के साथ बातचीत की गई और उन्हें अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला। प्रबुद्धजनों ने समूह से प्रॉफिट के बारे में पूछा और बच्चों को पढ़ाने के बारे में निर्देश दिया। इसके बाद, प्रबुद्धजनों ने बेगम गंज पंचायत भवन में ग्राम वासियों से संवाद किया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की गई और उनके सुझाव लिए गए। प्रबुद्धजनों ने सभी लोगों से शिक्षा प्रदान करने और कौशल विकास की ट्रेनिंग लेकर रोजगार के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। प्रबुद्धजनों ने ग्राम पंचायत बेगम गंज के स्कूल और आंगनवाड़ी का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने सुपरवाइजर, सीडीपीओ और आंगनवाड़ी के बच्चों से संवाद किया। बच्चों का वजन कराया गया और कमजोर बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके बाद, प्रबुद्धजनों ने कस्तूरबा स्कूल का भ्रमण किया, जहां उन्होंने AI लैब का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ संवाद किया। उन्हें नई तकनीक को अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। अंत में, प्रबुद्धजनों ने कृषि विभाग के कैट सेंटर का भ्रमण किया। यहां उन्होंने किसानों से संवाद किया और विभिन्न फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रबुद्धजनों ने फूलों की खेती और केले की खेती करने के लिए निर्देश दिए। इस भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जैसे कि स्टेडियम बनाने, पार्क बनाने, जल निकासी और बस स्टॉप पर शौचालय बनाने के लिए अनुरोध किया। प्रबुद्धजनों ने सभी की बात को ध्यान से सुना और जिला स्तरीय/ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उप जिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया, उपायुक्त मनरेगा रवि प्रकाश सिहं, उप निदेशक कृषि डॉ0 सतीश चन्द्र पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 राम प्रकाश, डीपीआरओं विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सण्डीला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विजय प्रताप सिंह, एचसीएल की प्रतिनिधि निधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)