कलेक्टर श्री कन्याल ने किया निर्माणधीन संयुक्त तहसील कार्यालय कुंभराज का निरीक्षण

Jun 21, 2025 - 12:06
Jun 21, 2025 - 12:07
 0  297
कलेक्टर श्री कन्याल ने किया निर्माणधीन संयुक्त तहसील कार्यालय कुंभराज का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज तहसील कुंभराज का दौरा कर निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और भवन को जल्द से जल्द पूर्ण कर उपयोग के लिये तैयार किया जाए। 

उन्होंने भवन परिसर की में कोर्ट रूम, रिकार्ड रूम, पार्किंग व्यवस्था, कार्यालयों की बैठक व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने परिसर में पौधरोपण कर हरित वातावरण एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। संयुक्‍त तहसील कार्याल भवन बनाने के पश्‍चात एक ही छत के नीचे नागरिकों को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। 

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0