एसपी की बड़ी कार्रवाई: थाना टड़ियावां के जनसुनवाई अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच जारी
हरदोई (आरएनआई) थाना टड़ियावां पर तैनात उ0नि0 ना0पु0 राजू प्रसाद (PNO 902411241) को जनसुनवाई अधिकारी के पद पर अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों के प्रति सजग और उत्तरदायी रहना होगा। कोई भी अधिकारी उदासीनता या शिथिलता दिखाएगा, उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनसुनवाई से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत संबंधित थाने या अधिकारियों को दें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



