एनएच-44 पर तेंदुए की मौत, वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका

Nov 12, 2025 - 22:45
Nov 12, 2025 - 22:47
 0  702
एनएच-44 पर तेंदुए की मौत, वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका

सागर (आरएनआई) नेशनल हाईवे 44 पर गुरु चोपड़ा के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। राहगीरों ने तेंदुए का शव सड़क किनारे देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेंदुए की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है, क्योंकि उसके मुंह और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0