एकता कमेटी द्वारा बाबा कुशीनाथ मंदिर पर विधि विधान पूजन कर विशाल भंडारा का हुआ आयोजन
कछौना(हरदोई) (आरएनआई) सावन माह के अवसर पर कछौना की एकता कमेटी द्वारा रविवार को बाबा कुशीनाथ मंदिर पर विधि विधान पूजन कर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें शिवभक्तों ने पूड़ी सब्जी, खीर प्रसाद का वितरण किया। विगत कई वर्षों से इस भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य सावन माह के कांवर भक्तों को गर्मागर्म भंडारा कराया जाता है। रात में कांवरिया रुकते थे। सभी धर्म के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे भंडारे में पहुंचकर प्रसाद का आनंद उठाते हैं। लोग पूरी श्रद्धा से यहां पहुंचकर इस भंडारे का स्वाद चखते हैं। भंडारा आयोजक पुण्य कमा रहे हैं। यह परंपरा कस्बा की एक विशेष पहचान बन चुकी है। लगातार बारिश के बाद भी एकता कमेटी के सदस्यगण पूरे उत्साह के साथ भक्तों को प्रसाद वितरण प्रेम भाव से करते रहे।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा, ऊंच-नीच, भेदभाव दूर होता है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना बढ़ती है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।
इस अवसर पर एकता कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह, उनकी टीम के सदस्य विकास गुप्ता, ओपी राठौर, विवेक राठौर, आयुष सिंह, दरोगा सिंह, विराट सिंह, राजू गुप्ता सांता वाले, अश्वनी सिंह उर्फ पप्पू, अमित सिंह, लकी गुप्ता, आदित्य गुप्ता, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, सभासदगण, व्यापार मंडल पदाधिकारी रवि गुप्ता, तुलसी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गौरव गुप्ता, सूर्या गुप्ता, आलोक राठौर, वरिष्ठ लिपिक जेबी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, शिवम मिश्रा, अनूप सिंह, अनूप दीक्षित, पुजारी राघवेंद्र मिश्रा, सोनू सिंह, अटल सिंह, दिनेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय तिवारी, विमलेश सिंह, दुर्गेश सिंह, विनय सिंह एलआईसी अभिकर्ता, अजय गुप्ता, कवि अवलोक श्रीवास्तव सहित भक्तों, पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव से प्रसाद का आनंद उठाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



