मध्यप्रदेश: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसंपर्क किया, मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की

May 3, 2024 - 14:55
May 3, 2024 - 14:55
 0  2.2k

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने आज शुक्रवार को गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उमरी में जन संपर्क किया। प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दोपहर 1 बजे बमोरी विधानसभा के ग्राम उमरी में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के समर्थन में जन संपर्क किया और संपर्क के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री  मोदी की गारंटी के पर्चे बांटे। इसी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गुना की होटल राजश्री में पहुंच गुना नगर के प्रबुद्ध जनों एवं व्यापारी बधुओं के साथ बैठक लेकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं की चर्चा कर राष्ट्र हित में चलाई जा रही रीति नीति की जानकारी देकर आमजन से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0