अपर कलेक्‍टर द्वारा राजस्‍व न्‍यायालय के प्रवाचकों, रीडर व कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण

पारदर्शितापूर्वक कार्य करने और अपनी फाइल व रिकार्ड को व्‍यवस्थित करने के दिये गये निर्देश। 

Jul 6, 2024 - 22:18
Jul 6, 2024 - 22:18
 0  1.6k
अपर कलेक्‍टर द्वारा राजस्‍व न्‍यायालय के प्रवाचकों, रीडर व कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 6 जुलाई 2024 को कलेक्ट्रेट की सभागार में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन द्वारा राजस्व न्यायालय के प्रवाचकों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा अपना कार्य पारदर्शितापूर्वक करने और अपनी फाइल व रिकार्ड को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिये गये। उन्‍होंने संहिता व नियमों का अध्ययन कर स्वयं को शिक्षित करने एवं कार्य की प्रकृति के अनुरूप स्वयं को निपुण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्देशित किया गया कि कोई प्रकरण आरसीएमएस पर दर्ज करने से नही छूटे।

आज आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी एसडीएम न्यायालय व तहसील न्यायालय के रीडर एवं कंप्यूटर-ऑपरेटर उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0