अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा के साथ सेल्फी वेबसाइट पर करें अपलोड: जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अभियान को तीन चरणों में बाँटा गया है। पहला चरण 2 अगस्त से 8 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस चरण के दौरान स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेज, सार्वजनिक स्थल आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दूसरा चरण 9 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। इस चरण में वृहद तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेला का आयोजन होगा जिसमें प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पाद, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की वस्तुओं की बिक्री पर केंद्रित तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया है की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर तिरंगा थीम पर आधारित सेल्फी अपलोड की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि तीसरा चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा इस दौरान सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थाओं, होटलों, कार्यालय आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से भी अपील की है कि तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अधिक से अधिक संख्या में www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

