हरदोई: एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक हरदोई ने शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर जवानों की तैयारियों, अनुशासन और परेड कौशल का जायजा लिया। परेड के दौरान उन्होंने जवानों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, ड्यूटी के प्रति सजग रहने और समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत एसपी ने आरटीसी बैरक व पुलिस मेस का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने RTC रिक्रूट्स से संवाद कर उनकी ट्रेनिंग, उपलब्ध संसाधनों और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली तथा कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन, क्षेत्राधिकारी हरियावां, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



