सपाईयों ने महारानी दुर्गावती का मनाया बलिदान दिवस
फतेहपुर (आरएनआई) शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस मनाया गया। चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महारानी दुर्गावती के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होने कहा कि दुर्गावती जी का जन्म पांच अक्टूबर 1524 को कालंजर बांदा के किले में प्रसिद्ध चंदेल सम्राट कीरत राय के परिवार में हुआ था। चंदेल राजवंश भारतीय इतिहास में वीर राजा विद्याधर के लिए प्रसिद्ध है, जिन्होंने महमूद गजनवी के हमलों को विफल कर दिया था। मूर्तियों के प्रति उनका प्रेम खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों और कालंजर किले में दिखाया गया है। रानी दुर्गावती की उपलब्धियों ने साहस और कला के संरक्षण की उनकी पैतृक परंपरा की महिमा को और बढ़ाया। युद्ध के दौरान आज ही के दिन दुर्गावती जी ने अपनी कटार निकालकर खुद को मार डाला था। उनका साहस अद्वितीय था। जिसको भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर शफीक उद्दीन, रीता प्रजापति, सूरजपाल रावत, रामकिशोर प्रजापति, डा. रामनरेश पटेल, डा. अफसर अली, सुघर लाल यादव, राम बाबू यादव, वीरेंद्र तिवारी, जयकरण यादव, नागेंद्र पाल, हीरालाल साहू, सुरेश दिवाकर, राम बाबू यादव, वीरेंद्र यादव, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, चंद्रशेखर बेदी, नागेंद्र यादव, गार्गीदीन बाजपेई, रईस खान, अखिलेश सविता, रईस खान, इसरार खान, महेश जाटव, राज करण विश्वकर्मा, रमेश यादव, अरविंद मौर्या, अनिल यादव, दिनेश मौर्या, गुलाब यादव, धीरेन्द्र प्रताप, राम बहादुर, सुरेश दिवाकर, सुमेर सिंह आदि रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



