शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन बनी वजह; डॉक्टरों ने बताया हालत स्थिर
पुणे (आरएनआई) राज्यसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी–शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद उन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
रविवार को पुणे के निजी अस्पताल रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराए गए 85 वर्षीय शरद पवार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन हुआ था, जिसके चलते ड्रिप के माध्यम से तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्हें करीब दो दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शरद पवार का इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में चल रहा है और यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार बना रहा तो जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 9 फरवरी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 14 फरवरी को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार के नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)