डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले— चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

Thursday, February 19, 2026 - 12:41
0
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले— चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

लखनऊ (आरएनआई)। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर 100 बटुकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने बटुकों पर पुष्पवर्षा की, तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और सम्मान स्वरूप आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग बटुकों की चोटी खींचते हैं, उन्हें पाप लगेगा। उनका यह बयान धार्मिक आस्था और परंपराओं के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह आयोजन ऐसे समय पर हुआ है, जब प्रदेश की राजनीति में शंकराचार्य विवाद को लेकर माहौल गर्म है। प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने हाल के बयानों में बिना किसी का नाम लिए संकेतों में कालनेमि का उल्लेख किया था। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वयं को शंकराचार्य नहीं लिख सकता, जिस पर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तीखी चर्चा छिड़ गई है।

मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दूसरों से सर्टिफिकेट मांगते हैं, अगर उनसे ही सर्टिफिकेट मांगा जाए तो वे कौन सा प्रमाण देंगे। शंकराचार्य को लेकर प्रदेश की राजनीति में इसी कारण गहमागहमी बनी हुई है।

ऐसे राजनीतिक माहौल के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा बटुकों का सम्मान किए जाने को कई राजनीतिक विश्लेषक ‘डैमेज कंट्रोल’ के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना है कि यह आयोजन धार्मिक भावनाओं को साधने और चल रहे विवाद के असर को कम करने की कोशिश भी हो सकता है। हालांकि, कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए यह आयोजन परंपरा, संस्कृति और आस्था के सम्मान का प्रतीक बनकर सामने आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User