दिल्ली को दहलाने की साजिश: लश्कर-ए-तैयबा के आईईडी हमले का अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र संवेदनशील

Saturday, February 21, 2026 - 12:39
0
दिल्ली को दहलाने की साजिश: लश्कर-ए-तैयबा के आईईडी हमले का अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र संवेदनशील

दिल्ली (आरएनआई)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। संभावित लक्ष्यों में ऐतिहासिक लाल किला के आसपास का क्षेत्र और चांदनी चौक इलाके में स्थित एक प्रमुख मंदिर शामिल बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह अलर्ट हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद सामने आया है, जिसे आतंकी संगठन बदले की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। खुफिया जानकारी में संकेत मिले हैं कि आतंकी आईईडी के जरिए हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक मंदिर को संभावित लक्ष्य के रूप में चिन्हित किया गया है, जबकि लाल किले के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके मद्देनज़र पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है, अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और आने-जाने वाले वाहनों व लोगों की कड़ी जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियों ने यह आशंका भी जताई है कि लश्कर-ए-तैयबा केवल दिल्ली तक सीमित न रहकर देश के अन्य प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना सकता है। इसी कारण से देशभर में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली पहले भी ऐसे आतंकी हमलों का सामना कर चुकी है। पिछले वर्ष 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। यह विस्फोट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास विस्फोटकों से भरी कार में हुआ था। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User