कहां जा रहा सरकारी अनाज , नवादा में पीडीएस गोदाम में लूट देख आश्चर्य में पड़ गए विधायक

Saturday, February 14, 2026 - 22:37
0
कहां जा रहा सरकारी अनाज , नवादा में पीडीएस गोदाम में लूट देख आश्चर्य में पड़ गए विधायक

नवादा के पीडीएस विक्रेताओं को पीडीएस गोदाम से मिलने वाली अनाज की बोरियों की बजन में हेराफेरी रूकने का नाम नहीं ले रही. वजन में हेराफेरी की यह बात तब सामने आई जब गोविंदपुर की विधायक विनीता मेहता ने कौआकोल पीडीएस गोदाम औचक निरीक्षण करने पहुंची.विधायक द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि पीडीएस गोदाम में मजदूरों द्वारा अवैध रूप से चावल की दोबारा पैकिंग की जा रही थी. विधायक ने जब इलेक्ट्रानिक कांटा लगाकर राशन की बोरियों की तौल कराई तो आश्चर्य में पड़ गए. बोरे में 50 किलो के बजाय 42-30 किलोग्राम के पाए गए. विधायक ने इन गड़बड़ियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की.विधायक ने बताया कि मौके पर गोदाम प्रबंधक की अनुपस्थिति भी व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाती है.जब इस विषय में गोदाम प्रबंधक से फोन पर स्टॉक के संबंध में जानकारी मांगा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.विधायक विनीता मेहता ने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User