सदर बाजार की जनसभा में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, देवेंद्र यादव ने जनता को बताई वजह

दिल्ली की सदर बाजार विधानसभा में होने वाली जनसभा में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं पहुंचे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वजह बताई। 

Jan 22, 2025 - 21:00
 0  459
सदर बाजार की जनसभा में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, देवेंद्र यादव ने जनता को बताई वजह

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज दिल्ली के सदर बाजार में एक प्रस्तावित जनसभा थी। जिसमें वह नहीं पहुंचे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अस्वस्थ होने की वजह से इस जनसभा में नहीं पहुंचे। यह जनसभा दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में होनी थी। इस सीट से कांग्रेस ने अनिल भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है।

इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास कांग्रेस की एक जनसभा हुई। इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इसी जनसभा में देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी अस्वस्थ होने की वजह से जनसभा में नहीं पहुंच सके। 

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बीते 11 साल पहले एक बहुरूपिया फर्जीवाल आया था। उसने लोगों को विश्वास दिलाया कि वो बेहतर दिल्ली बनाएगा। उसी भावना में बहकर जनता ने केजरीवाल को चुना। लेकिन जिस केजरीवाल ने भ्रष्टाचार खत्म करने और लोकपाल लाने का वादा किया था। उस केजरीवाल ने काम के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। 

आगे कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की दिक्कतों को भूलकर सिर्फ अपना और अपने साथियों का भला करने में ध्यान लगाया। विलासिता में डूबकर जनता के साथ अन्याय किया। जो दिल्ली पूरे देश को दिशा दिखाती है, वो आज दिशाहीन हो गई है। आज नेता जी का महल तो है, लेकिन जनता दर-बदर है। जो दिल्ली कभी खुशहाल थी, वो आज बदहाल है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.