श्रीबांके बिहारी कॉरिडोर: ऊर्जा मंत्री के दौरे पर विरोध, दर्शन से रोका गया, जमकर हुई नारेबाजी

बांके बहारी के दर्शन करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री को गोस्वामी परिवार और महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ गया। मंत्री को इस दौरान ठीक से दर्शन भी नहीं करने दिए गए। ऐसी हालात देख मंत्री भी गेट नंबर चार से होते हुए मंदिर से बाहर आ गए। 

Jul 19, 2025 - 15:10
 0  108
श्रीबांके बिहारी कॉरिडोर: ऊर्जा मंत्री के दौरे पर विरोध, दर्शन से रोका गया, जमकर हुई नारेबाजी

मथुरा (आरएनआई) वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के मंदिर आगमन पर सेवायतों और स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर की महिलाएं काली पट्टी बांधकर भगवान के दर्शन के लिए पहुंची और नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ विरोध जताया। विरोध के दौरान पुलिस पर महिलाओं से बदसलूकी करने के आरोप भी लगे हैं। 

सीओ सदर संदीप सिंह ने महिलाओं के हाथ से काली पट्टी पर लिखे स्लोगन छीन लिए। इस बात पर एक गोस्वामी और सीओ में कहासुनी भी हो गई। सेवायतों ने भी विरोध का स्वर ऊंचा करते हुए मंदिर का पर्दा गिरा दिया। जिसके चलते मंत्री शर्मा को केवल कुछ सेकंड के लिए ही भगवान बांके बिहारी के दर्शन हो सके। उन्हें न तो प्रसाद दिया गया और न ही परंपरागत पटका पहनाया गया।

ऐसी स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मंत्री शर्मा को 4 नंबर गेट से बाहर निकाला। इसके बाद जब वे वीआईपी रोड स्थित जुगल गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे, वहां भी नाराज़ महिलाएं प्रदर्शन करते हुए पहुंच गईं और नारेबाजी शुरू कर दी।

विरोध के बीच मंत्री ने चार महिलाओं को अंदर बुलाकर उनकी बातें सुनीं। महिलाओं ने कॉरिडोर निर्माण को लेकर अपनी पीड़ा मंत्री के सामने रखीं। इस पर मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वे जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं और किसी भी फैसले में उनकी सहमति को प्राथमिकता दी जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.