विंग कमांडर नमांश की पार्थिव देह के साथ एयरफोर्स की वर्दी में पहुंची पत्नी अफशां; 7 साल की मासूम गुमसुम
हमीरपुर (आरएनआई)। दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनकी पत्नी अफशां एयरफोर्स की वर्दी में बेटी के साथ विमान से उतरीं। 7 साल की मासूम गुमसुम खड़ी रही, जबकि पूरा इलाका नम आंखों से इस वीर सपूत को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा।
मां-बाप की आंखों में रुके नहीं आंसू
शहीद के गांव पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया। मां वीना देवी रोती हुई बाहर आईं, जिन्हें सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला। पिता जगन्नाथ भी अपने बेटे को अंतिम बार देखकर खुद को रोक नहीं सके और फफक पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें ढाढस बंधाते रहे।
पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
शहीद कमांडर नमांश का पार्थिव शरीर गांव पटियालकड़ ले जाया गया, जहां स्थानीय मोक्षधाम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी, सेना और वायुसेना के जवान शामिल होंगे।
एयर शो से पहले का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर विंग कमांडर नमांश का एयर शो से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दमखम और आत्मविश्वास के साथ अपने विमान की तैयारियों में लगे दिखाई देते हैं। लोग इस वीडियो को शेयर कर उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
देश ने एक और वीर सपूत खोया
दुबई एयर शो में हादसे के बाद से देशभर में शोक की लहर है। लोग नमांश की शहादत को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



