राधाष्टमी पर्व पर समरसता का संदेश, विसर्जन यात्रा में बंटा प्रसाद
हरदोई (आरएनआई) मोहल्ला दिलेरगंज में रविवार को राधाष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक समरसता प्रमुख नीरज श्रीवास्तव (हरदोई) ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना व भजन से हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने राधाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समरसता, सेवा और आपसी भाईचारा ही राष्ट्र की मजबूती का आधार हैं। युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय योगदान की अपील की गई, साथ ही नागरिकों से भेदभाव छोड़कर एकता की भावना अपनाने का आह्वान किया गया।
समापन पर गजानन विसर्जन यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर कार्यवाह अनूप गुप्ता, विशाल त्रिवेदी, श्याम जी गुप्ता, संजय मोदी, विक्रम, देशदीपक, हृदय मोहन गुप्ता,मनोज सैनी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



