'महाराष्ट्र चुनाव के मतदान के आंकड़े वोट जिहाद के दावे को करते हैं खारिज', सपा विधायक का बयान

समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने बताया कि मुस्लिम उम्मीदवार हसन मुश्रीफ और अब्दुल सत्तार हिंदू-बहुल कागल और सिल्लोड सीटों से चुने गए। शेख ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की आबादी में मुसलमान 11.56 प्रतिशत हैं।

Dec 25, 2024 - 13:30
 0  351
'महाराष्ट्र चुनाव के मतदान के आंकड़े वोट जिहाद के दावे को करते हैं खारिज', सपा विधायक का बयान

मुंबई (आरएनआई) समाजवादी पार्टी विधायक रईस शेख ने बताया कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम उपस्थिति वाले विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे इस दावे को खारिज करते हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा के खिलाफ वोट करता है। आकड़ों का हवाला देते हुए भिवंडी (पूर्व) के विधायक ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 38 में से 21 सीटें जीतीं। इन क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी 20 से 52 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जीतने वाले ज्यादातर उम्मीदवार हिंदू थे। 

आरोप लगाते हुए भिवंडी विधायक ने कहा, "अगर वोट जिहाद होता तो यह स्थिति नहीं होती। महायुति के कुछ उम्मीदवार 1500 वोटों के अंतर से भी जीते, लेकिन वोट जिहाद का इस्तेमाल केवल मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के लिए किया गया है।" रईस शेख ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र में 52,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसमें हिंदुओं के 18,000 वोट भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के विभाजनकारी नारे (बटेंगे तो कटेंगे और एक है तो सेफ है) का मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 

समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने बताया कि मुस्लिम उम्मीदवार हसन मुश्रीफ और अब्दुल सत्तार हिंदू-बहुल कागल और सिल्लोड सीटों से चुने गए। शेख ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की आबादी में मुसलमान 11.56 प्रतिशत हैं, लेकिन नई विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व केवल 3.47 प्रतिशत है। चुनाव प्रचार के दौरान, भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.