भ्रष्टाचार उजागर करने गए जनप्रतिनिधि और पत्रकारों पर जानलेवा हमला, उल्टा पीड़ितों पर ही दर्ज हुआ केस!
ललितपुर (आरएनआई) ललितपुर की डगडगी गौशाला में चल रहे कथित भ्रष्टाचार का खुलासा करने पहुँचे जनप्रतिनिधि और पत्रकारों पर बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में डिप्टी सीएम के करीबी और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, पत्रकार देवेंद्र कौशिक और पत्रकार अरविंद मिश्रा घायल हो गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हमले के बाद उल्टा इन्हीं तीनों पीड़ितों पर SC/ST एक्ट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जबकि पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तीनों को किस बर्बरता से पीटा गया।
सरकारी संरक्षण में भी सुरक्षित नहीं?
पीड़ितों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार-मुक्त नीति को मजबूत करने और गौशाला में चल रहे अनियमितताओं को उजागर करने पहुंचे थे। लेकिन तथ्यों और वीडियो के बावजूद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या ललितपुर में कोई और कानून चला रहा है?
घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि—
क्या अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना ही अपराध माना जाएगा?
क्या सच्चाई सामने लाने वालों को ही अपराधी बनाया जा रहा है?
मामले ने ललितपुर जिला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों ने सरकार से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



