यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती का एलान, अंबेडकरवादियों से एकजुट होने की अपील
लखनऊ (आरएनआई)। बहुजन राजनीति में बड़ा सियासी संदेश देते हुए मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी गठबंधन के बिना जनता के बीच जाएगी और अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी।
मायावती ने कहा कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आएंगे, वैसे-वैसे उनके विरोधी उन्हें सत्ता से दूर रखने के लिए नई-नई साजिशें रचेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रयास सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देशभर में बहुजन आंदोलन को कमजोर करने की कोशिशें की जाएंगी।
अपने संबोधन में मायावती ने ‘अंबेडकरवादियों’ से विशेष अपील करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान और विचारधारा की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और उनके आंदोलन को मजबूत करना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है, और इसके लिए देशभर के अंबेडकरवादी लोगों को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
मायावती के इस एलान को उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह साफ हो गया है कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र राजनीतिक ताकत के रूप में जनता के बीच जाएगी और अपनी वैचारिक लाइन पर ही चुनावी लड़ाई लड़ेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)