ब्रह्माकुमारी बहनों नें जिलाधिकारी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियो को बांधा रक्षासूत्र, मथुरा जनपद के समग्र विकास के लिए दी शुभकामनायें
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
मथुरा (आरएनआई) ब्रह्माकुमारी संस्था के रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. कृष्णा दीदी नें रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एस.एस.पी. श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, नगर आयुक्त जगप्रवेश, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत अधिकारी धनंजय जायसवाल, मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल समेत सभी ए.डी.एम. और एस.पी. को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं और सभी अधिकारियों के सफल कार्यकाल और श्रेष्ठ सेवाओं की मंगलकामना की।साथ ही उन्होंने मथुरा जनपद को देश-विदेश में “सर्वश्रेष्ठ तीर्थ स्थल” के रूप में स्थापित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किये जा रहे समाज सुधार के कार्यक्रमों की सराहना की।साथ ही नगर के समग्र विकास एवं स्वच्छ, सुंदर, आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण हेतु नई ऊर्जा और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बी.के. पूजा, बी.के. मनोज, बी.के. मनोहर, बी.के. वंदना, बी.के. रेवती एवं बी.के. आलोक आदि की उपस्थिति विशेष रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



