बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में सचिवालय कूच, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
देहरादून (आरएनआई) बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सुभाष रोड पर लगाए गए बेरिकेड्स पर रोकते हुए गिरफ्तार कर लिया और उन्हें एकता विहार ले जाया गया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर बेरोजगार नर्सिंग उम्मीदवारों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बेरोजगार युवाओं पर बल प्रयोग करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
बता दें कि सोमवार को नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में कई सौ बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सीएम आवास की ओर कूच किया था। हाथीबड़कला क्षेत्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब दो घंटे तक झड़प हुई। इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शन में शामिल एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप सामने आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन वर्षवार भर्ती की बहाली, आयु सीमा में छूट और अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरना दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार स्पष्ट समाधान नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



