निर्मित सभी व्यक्तिगत एवं सरकारी शौचालयों का सत्यापन करें:- जिलाधिकारी

Sep 17, 2025 - 17:31
Sep 17, 2025 - 17:36
 0  243
निर्मित सभी व्यक्तिगत एवं सरकारी शौचालयों का सत्यापन करें:- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत स्वच्छता ही सेवा अभियान मिशन बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने व्यक्तिगत शौचालयों की समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों में निर्मित सभी व्यक्तिगत एवं सरकारी शौचालयों का सत्यापन करें और उनमें से कितने खराब है, जर्जर हो चुके है या प्रयोग नही किये जाते है उनकी सूची पंचायत सहायकों के माध्यम से बनवा कर सीडीओ को प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन ब्लाकों में आरआरसी संेटर निर्माण प्रगति खराब है वह बीडीओ उक्त निर्माण शीघ्र पूरा करायें तथा सामुदायिक शौचालय के लिए नियुक्त सफाई कर्मचारियों का बकाया भुगतान तत्काल कराये और सामुदायिक शौचालय की सफाई एवं अन्य व्यवस्थायें सुचारू रखें तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शौचालय की सफाई आदि के लिए एग्रीमेन्ट पर रखा जाये।

बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से कराये गये कार्यो का सत्यापन कराकर नियमानुसार भुगतान करें तथा जन कल्याणकारी कार्यो को कराने पर विशेष ध्यान दें तथा पंचायत भवनों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना करायें और पुस्तकालय में छात्राओं हेतु सभी विषयों की किताबें एवं देश व प्रदेश के महापुरूषों की जीविनी, तथा साहित्य आदि से जुड़ी किताबें रखी जाये और पुस्तकालय में मेज, कुर्सी आदि व्यवस्थायें करायें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों में शेष निर्माणाधीन अंत्तेष्टीय स्थल, आर्दश आंगनबाड़ी केन्द्र आदि निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करायें और अपने गोद लिए विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय के रूप मंे विकसित करायें।

इसके उपरान्त मनरेगा बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि समस्त पंजीकृत मनरेगा कार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराये तथा मनरेगा से ग्राम पंचायतों में तालाबा, चकरोड निर्माण के साथ गांवों के पुराने पेड़ों पर चबूतरा बनवायें तथा गांवों में खेतों की मेड़, सड़क किनारों पर बृक्षा रोपण कराये मनरेगा कार्य स्थल पर पानी पीलाने आदि के लिए दिव्यांगजनों को नियुक्त करें तथा ब्लाक के सभी निराश्रित महिला, वृद्वावस्था एवं दिव्यांग पेंशनरों का सत्यापन कराकर आख्या संबंधित विभाग को प्रेषित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तय सीमा समय के अन्दर आयुषमान कार्ड एवं फेमिली आई कार्ड बनाना सुनिश्चित करायें तथा गोद लिये विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, अतिरिक्त मजिस्टेªट भूमिका यादव, डीसी मनरेगा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)