दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव

मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Jul 29, 2025 - 10:02
 0  216
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीती रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। सुबह के वक्त ऑफिस जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 84 से 64 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम 5:30 बजे तक पालम में 10.7, आया नगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही, शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.