चुनाव में सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थामने वाले इन विधायकों को लगा बड़ा झटका

Dec 4, 2023 - 22:46
Dec 4, 2023 - 22:46
 0  1.9k
चुनाव में सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थामने वाले इन विधायकों को लगा बड़ा झटका

भोपाल, (आरएनआई) बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 34 सीट में से आधे से अधिक सीट जीतने में सफल रही लेकिन 2020 में कांग्रेस से बगावत कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए कई नेताओं को इस बार हार का स्वाद चखना पड़ा है। मार्च 2020 में 22 विधायकों के विद्रोह के कारण कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। वे बाद में सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे, जो उस समय सत्ता में वापस आ गई थी।

इस बार के चुनाव में बीजेपी ने सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर चंबल क्षेत्र की 34 सीट में से 18 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 16 से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव के नतीजे रविवार (3 दिसंबर) को घोषित किए गए। सिंधिया ने उस क्षेत्र में 85 रैलियां और रोड शो किये।

 इस क्षेत्र पर कई शताब्दियों तक उनके परिवार का शासन था. रविवार को हारने वाले कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं में डबरा से इमरती देवी, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, अशोकनगर से जजपाल सिंह जग्गी, बदनावर से राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव , पोहरी से प्रदेश मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा और बमोरी से महेंद्र सिसोदिया शामिल हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0