उत्साह और जनसहभागिता के साथ निकली स्कूल चलो अभियान-2026 की रैली

Jul 18, 2026 - 21:58
Jul 18, 2026 - 22:03
 0  108
उत्साह और जनसहभागिता के साथ निकली स्कूल चलो अभियान-2026 की रैली

हरदोई।बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग , हरदोई द्वारा स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना था।

रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार, प्राचार्य, डायट श्री रमेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभास कुँवर श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.एल.राना व श्री रतन लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया तथा अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया।

रैली का निर्धारित मार्ग कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक रहा। पूरे मार्ग में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभास कुँवर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा प्रत्येक पात्र बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

इस अवसर पर सर्वाधिक नामांकन वृद्धि वाले पांच विद्यालयों बरसोहिया,गोंडाराव, काला आम, बसोहा सुमई और सहोरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

रैली के आयोजन मे ई एम आई एस इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, डी सी राहुल दुबे,एस आर जी आशीष कुमार मिश्र, समस्त ए आर पी, अभय सिंह, शिव कुमार,पुष्पेन्द्र,अजीत शुक्ला आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत मे बच्चों को जलपान वितरण किया गया।

 रैली का सफल आयोजन बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)