कायस्थ समाज को राजनीति में सक्रिय होना होगा: बच्चा भईया, दिल्ली में हुई महासभा 7235 की बैठक

राजेश श्रीवास्तव

Jun 24, 2026 - 20:52
 0  2.5k
कायस्थ समाज को राजनीति में सक्रिय होना होगा: बच्चा भईया, दिल्ली में हुई महासभा 7235 की बैठक

नई दिल्ली(आरएनआई)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 दिल्ली प्रदेश/ एन सी आर/गाजियाबाद की बैठक आज सुप्रीम कोर्ट के पास कैफेटेरिया मीटिंग हाल में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कायस्थ महासभा 7235 के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ने किया। संचालन प्रदेश महासचिव सपना सिन्हा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा नेता ने कहा है आज कायस्थ समाज को राजनीत में सक्रिय होना पड़ेगा तभी कोई संकल्प पूरा होगा राजनीत में सहभागिता के लिए केवल सोशल मीडिया पर कार्य करने से नहीं होगा ज़मीन पर उतर कर लोगो के बीच कार्य करना होगा और कहा कि कायस्थ महासभा 7235 के राष्टीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में देशभर में संगठन मजबूत हो रहा है।

 दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली कायस्थ महासभा 7235 एवं कायस्थ समाज भारत श्री नितिन नवीन जी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हैं और कहा कि जल्दी ही दिल्ली कायस्थ महासभा 7235 दिल्ली प्रदेश द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा और कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रहित में कार्य किया है और करता रहेगा और कहा कि दिल्ली में एक वर वधु परिचय सम्मेलन किया जाएगा।

महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 महिला शाखा का गठन पूरे देश में किया जा रहा हैं उसके बाद एक राष्ट्रीय महिला सम्मलेन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता आर के सिन्हा एवं वरिष्ठ नेता अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग को एक दूसरे को आगे बढ़ाने में मदद सहयोग करना चाहिए तभी कायस्थ संगठित का सपना पूरा होगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश विजय क्रांति श्रीवास्तव,महिला प्रदेश अध्यक्ष जया श्रीवास्तव, गाजियाबाद महिला अध्यक्ष पूनम रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता राजीव श्रीवास्तव सीनियर एडवोकेट, सतीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अमर कुमार रायजादा, बृजेश श्रीवास्तव गाजियाबाद, डॉ अनिश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट, नितिन सिन्हा अधिवक्ता, युवा नेता हर्षित श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, अजय बहादुर सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। बैठक में आए सभी लोग का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता जी ने सबको सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.