सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कॉलेज की पूर्व शिक्षक की सुपुत्री दीक्षा सिंह ने नीट में गाड़े सफलता के झंडे, क्षेत्र में खुशी की लहर

Jul 18, 2026 - 22:01
Jul 18, 2026 - 22:01
 0  27
सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कॉलेज की पूर्व शिक्षक की सुपुत्री दीक्षा सिंह ने नीट में गाड़े सफलता के झंडे, क्षेत्र में खुशी की लहर

कछौना, हरदोई। (आरएनआई) गौसगंज क्षेत्र के जाने-माने शिक्षण संस्थान सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कॉलेज, गौसगंज के पूर्व शिक्षक सतीश कुमार सिंह और माता सुनीता सिंह की सुपुत्री कु. दीक्षा सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल की है। दीक्षा ने 720 में से 592 अंक और 99.34 परसेंटाइल प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और गुरुजनों का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 12815 रही है। दीक्षा सिंह की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उनके गृहक्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों और शिक्षाविदों का कहना है कि दीक्षा ने अपनी अनुशासित पढ़ाई और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, प्रबुद्धजनों और सहयोगियों ने दीक्षा सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे अपनी आगामी चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) के सफर में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें। क्षेत्रवासियों को पूरा विश्वास है कि दीक्षा आने वाले समय में एक संवेदनशील, कुशल और सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की निस्वार्थ सेवा करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)