भाजपा ने सीएम उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में सबूत या माफी की मांग

Jul 13, 2026 - 14:11
 0  0
भाजपा ने सीएम उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में सबूत या माफी की मांग

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजते हुए सात दिनों के भीतर अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने या सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को पूरी तरह निराधार, झूठा और मानहानिकारक बताते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर न तो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए और न ही माफी मांगी गई, तो पार्टी उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के हर्जाने का दीवानी मानहानि मुकदमा तथा अन्य कानूनी कार्रवाई करेगी।

यह विवाद उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हजरतबल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी के जम्मू क्षेत्र के एक विधायक को भाजपा की ओर से 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल कराने का आश्वासन देकर पार्टी बदलने का प्रस्ताव दिया गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सतपाल शर्मा के निर्देश पर अधिवक्ता परिमोक्ष सेठ के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के इन बयानों से पार्टी और उसके नेताओं की प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है।

नोटिस में मुख्यमंत्री से लिखित रूप से अपने आरोप वापस लेने, सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी जारी करने तथा भविष्य में भाजपा के खिलाफ इस प्रकार के कथित मानहानिकारक बयान देने से परहेज करने की मांग की गई है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर सक्षम न्यायालय में दीवानी और आपराधिक दोनों प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 100 करोड़ रुपये का मानहानि दावा भी शामिल होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.