अनुकंपा नौकरी और संपत्ति के लालच में बेटी बनी मां की कातिल, जयपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सड़क हादसे की आड़ में की गई कथित हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हासिल करने का लालच मुख्य वजह था। आरोप है कि मृतका की बेटी ने अपनी मां की हत्या की साजिश रची और इसके लिए कथित तौर पर 7 लाख रुपये की सुपारी दी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने महिला को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। बाद में पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो बरामद की, जिसकी नंबर प्लेट मिट्टी से ढकी हुई थी और वाहन क्षतिग्रस्त मिला।
पुलिस ने मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)