गुना में बस की टक्कर से घायल महिला को डायल-112 ने समय पर पहुंचाया अस्पताल
गुना के थाना कैंट क्षेत्र में बस द्वारा एक महिला को टक्कर मार दिए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-07-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-04 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक महेन्द्र रघुवंशी एवं पायलट विशाल सिंह सेंगर ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि बस की टक्कर से महिला बहुत ज्यादा घायल अवस्था में थी। डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घायल महिला को तत्काल एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दी गई। डायल-112 जवानों की सजगता और त्वरित कार्यवाही से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

