अमेरिकी रक्षा मंत्री ने शेयर की गिरते टावर की तस्वीर, चाबहार पोर्ट से जोड़ा जा रहा दावा
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को एक टावर की तस्वीर शेयर की है जो ईरान पर लगातार हमलों के बाद गिरता हुआ दिख रहा था। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक यह तस्वीर चाबहार पोर्ट के टावर की है। हालांकि हेगसेथ ने खुद इस टावर या तस्वीर का संबंध किसी खास जगह से नहीं बताया। चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हवाई हमले कई बार हुए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस जगह पर हमलों के तीसरे दौर की बात तो मानी लेकिन तुरंत यह नहीं बताया कि टावर गिर गया है।
चाबहार वही पोर्ट है जहां भारत ने भारी भरकम निवेश कर रखा है। लेकिन अभी तक भारतीय निवेश पर हमला नहीं हुआ है। अमेरिकी हमलों में गिराया गया यह टावर ईरान का एक तटीय निगरानी और समुद्री ट्रैफिक कंट्रोल टावर था जिसका इस्तेमाल वह कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने और अपने अर्धसैनिक बल (IRGC) की गतिविधियों के लिए करता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



