कछौना को मिला मॉडल स्कूल, मिशन सात्विक के तहत संविलियन विद्यालय का हुआ कायाकल्प, नगर अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Jul 16, 2026 - 17:38
 0  8.1k
कछौना को मिला मॉडल स्कूल, मिशन सात्विक के तहत संविलियन विद्यालय का हुआ कायाकल्प, नगर अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) मिशन सात्विक के तहत नगर पंचायत कछौना पतसेनी पीएम श्री संविलियन विद्यालय कछौना का कायाकल्प कर नई तस्वीर रंग दी गई। जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ने फीता काटकर किया, जहां पर आधुनिक बुनियादी सुविधाएं, बेहतरीन परिवेश से कछौना विकासखंड का मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया। कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेस, प्रोजेक्टर पर पढ़ाई, स्वच्छ पेयजल, बेहतरीन शौचालय, दिव्यांगों के अलग-अलग शौचालय, विद्यालयों की दीवारें, छत, हवादार खिड़की, टाइल्स, विद्युतीकरण, किचन शेड, बेहतरीन रंगाई पुताई वॉल पेंटिंग, मुख्य द्वार, आधुनिक फर्नीचर आदि बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से नई तस्वीर रंग दी है।जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित, आकर्षक एवं प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होगा, जहां छात्र की न्यू मजबूत होकर कल भविष्य का बेहतर नागरिक तैयार होगा। राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएगा। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा हमारा उद्देश्य है सबको शिक्षा, उत्तम शिक्षा है। विद्यालय के उच्चीकरण करके बेहतर परिवेश मुहैया कराया जाएगा। पूरे कछौना विकासखंड के लिए मॉडल विद्यालय होगा। सब पढ़े सब बढ़े संकल्प को धरातल पर उतरना है। आधुनिकता को नई दिशा मिलेगी। आप होनहार बच्चे पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें। भविष्य में नगर के विकास में नई भूमिका तय करें। शीघ्र ही नौनिहालों को वॉटर कूलर की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित ने नौनिहालों का हौसला बढ़ाया, जहां चाह, वहां राह आपकी इच्छा शक्ति सभी रास्ते खोल देती है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित की। इस अवसर पर चेयरपर्सन क्रांति वीर सिंह, प्रधानाचार्य वंदना सिंह, शिक्षकगण प्रवीण कुमार, सभासद प्रतिनिधि मुकेश सिंह उर्फ गोलू, मोहम्मद समीर, ज्ञानी राम मौर्य, फूल सिंह, बउआ, सभासद विनीत लाला सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण व अभिभावक इस क्षण के साक्षी बने।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.