अभिनेता गौरव कुमार की नई फिल्म ‘प्रधानी’ का पोस्टर लॉन्च, गांव की सच्ची कहानी पर आधारित होगी फिल्म

May 8, 2026 - 18:02
 0  540
अभिनेता गौरव कुमार की नई फिल्म ‘प्रधानी’ का पोस्टर लॉन्च, गांव की सच्ची कहानी पर आधारित होगी फिल्म

अभिनेता गौरव कुमार की आगामी फिल्म “प्रधानी” का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। इन दिनों गौरव कुमार मुंबई में अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं फिल्म “प्रधानी” की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

फिल्म “प्रधानी” गांव की एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि गांव के प्रधान के पास सरकारी बजट कैसे आता है, वह गरीबों की मदद करता है या नहीं करता, और किस तरह योजनाओं के पैसों का गलत इस्तेमाल किया जाता है। फिल्म को पूरी तरह वास्तविक अंदाज में बनाया गया है। निर्माताओं का दावा है कि इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। यह फिल्म चर्चित वेब सीरीज “पंचायत” से अलग अंदाज में ग्रामीण राजनीति और व्यवस्था की सच्चाई दिखाएगी।

फिल्म में गौरव कुमार ने “रामू दलाल” का किरदार निभाया है, जो फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका लुक काफी दमदार और खतरनाक दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन नरेंद्र कनौजिया ने किया है।

फिल्म की स्टार कास्ट में राजेश श्रीवास्तव, गौरव कुमार, आदित्य और शेखर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी ग्रामीण राजनीति, भ्रष्टाचार और गांव की वास्तविक परिस्थितियों को दर्शाएगी।

गौरव कुमार इससे पहले भी कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता दिखा चुके हैं। उनकी रिलीज फिल्मों में “रायबरेली”, “सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर”, “संदेह”, “नाच बसंती नाच”, “सूबेदार” और “लाल दाना” जैसी फिल्में शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि गौरव कुमार जल्द ही अपनी नई फिल्म “लव कमीना लव” की शूटिंग अपने शहर रायबरेली में शुरू करेंगे। खास बात यह होगी कि इस फिल्म में रायबरेली के स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.