हाथरस में दो अज्ञात शवों का पूरे रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

Saturday, July 18, 2026 - 16:55
Updated: 2 months ago
0
हाथरस में दो अज्ञात शवों का पूरे रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

हाथरस (आरएनआई) व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (Adhr)संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है दो अज्ञात शवों का एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एडीएचआर के पदाधिकारी अभिषेक अग्रवाल व महेश चंद्र अग्रवाल और एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा । पहला शव सिकंद्राराराऊ कोतवाली के अंतर्गत 13 जुलाई को सिंकद्राराराऊ से पहले बंबा में मिला जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी जिसने सफेद पजामा व सफेद शर्ट पहन रखी थी

दूसरा शव 14 जुलाई को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर मिला जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष थी जिसने एडिडास का नीला लोअर व पीली शर्ट पहन रखी थी जिसके सीधे गाल पर गड्ढा भी था

पुलिस द्वारा दोनों शवों को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शवों की शिनाख्त ना होने के कारण शवों को पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शवों के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त दोनों शवों का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया

अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में नीरज गोयल, तरुण राघव, सत्येंद्र मोहन राही, दीपांशु वार्ष्णेय,विशाल सोनी आलोक अग्रवाल हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, होमगार्ड वदन सिंह,मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी सुधीर कुमार मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User