निस्वार्थ सेवा संस्थान ने बदली शिक्षा की तस्वीर

Saturday, July 18, 2026 - 22:05
Updated: 2 months ago
0
निस्वार्थ सेवा संस्थान ने बदली शिक्षा की तस्वीर

हाथरस,शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निस्वार्थ सेवा संस्थान (रजि.) हाथरस द्वारा अपनी “स्मार्ट क्लास पहल” के अंतर्गत संविलियन विद्यालय, चंदपा में एक एलईडी टीवी भेंट किया गया। संस्थान का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षण से जोड़ना है, ताकि वे डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार एवं संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय को एलईडी टीवी भेंट किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस एलईडी टीवी के माध्यम से अब विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की डिजिटल सामग्री, शैक्षिक वीडियो, विज्ञान एवं गणित के पाठ, सामान्य ज्ञान एवं अन्य अध्ययन सामग्री आधुनिक तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे बच्चों की रुचि एवं सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में शिक्षा और तकनीक का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक बच्चे को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी विद्यालय में अध्ययनरत हो। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। संस्थान इससे पूर्व भी हाथरस जनपद के अनेक सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए एलईडी टीवी उपलब्ध करा चुका है, जिससे हजारों विद्यार्थी डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा कई विद्यालय में टॉय रूम (Toy Room) का निर्माण एवं स्थापना भी कराई गई है, जहाँ छोटे बच्चों के विकास के लिए मनोरंजक खेल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और आधुनिक बनाना है।

विद्यालय परिवार ने निस्वार्थ सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा तथा शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। विद्यार्थियों ने भी नई स्मार्ट क्लास सुविधा को लेकर उत्साह व्यक्त किया इस अवसर पर संस्थान की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, सह सचिव निश्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन एवं सुनील कुमार उपस्थित रहे एवं विद्यालय की ओर से मुनेन्द्र कुमार (इंचार्ज हेड ), हिता गौर, मीनाक्षी राहुल, नीलम, रेखा सुमन, अपर्णा पराशर, अनु रानी, नीतू (शिक्षामित्र), हरिमोहन पाठक (शिक्षामित्र) सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User