बिहार में भ्रष्टाचार की हद! उद्घाटन से पहले ही हाईवे पर आई दरारें!
बिहार में अब विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। सड़कों का उद्घाटन करने के लिए अब फीता काटने की भी जरूरत नहीं बची है, क्योंकि सड़कें खुद ही दरारों के साथ अपना "उद्घाटन" कर ले रही हैं!
इसका सबसे ताजा और हैरान करने वाला उदाहरण है मुंगेर-मिर्ज़ाचौकी फोरलेन हाईवे (NH-80) प्रोजेक्ट। लगभग ₹3,792 करोड़ की भारी-भरकम लागत से बन रहा यह हाईवे अपने उद्घाटन से पहले ही लंबी-लंबी दरारों में फट गया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है!
आखिर जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा इस तरह क्यों बर्बाद किया जा रहा है? सरकार को ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो टेंडर तो ले लेते हैं, लेकिन काम में घटिया क्वालिटी का इस्तेमाल करते हैं।
चुनौती यह है कि कार्रवाई किस पर होगी? जो सच दिखाएगा या जो सच बोलेगा, उसे ही दबाने की कोशिश की जाती है। हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है, लेकिन नेताओं और अधिकारियों को जनता की सहूलियत से कोई मतलब नहीं है। वे अपनी मोटी कमाई में मस्त हैं और जनता को डरा-धमका कर चुप कराना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



