बालामऊ की बेटी का एमबीबीएस में चयन, परिवार व शुभचिन्तको मे खुशी की लहर
बालामऊ (हरदोई)। हरदोई जिले के बालामऊ की होनहार छात्रा निशी पटेल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में 561 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
निशी पटेल, संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार सिंह की भतीजी तथा पवन कुमार पटेल की पुत्री हैं। उन्होंने लखनऊ में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी की और कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 561 अंक हासिल किए। इस सफलता से उन्होंने हरदोई जिले, अपने गांव बालामऊ और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
परिवार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि इससे पहले मनोज कुमार सिंह की पुत्री डॉ. शैल्जा सिंह का भी एमबीबीएस में चयन हुआ था और वह वर्तमान में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब निशी पटेल की सफलता के साथ परिवार ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है, जिसे क्षेत्रवासी प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।
निशी की सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। बधाई संदेशों और फोन कॉल का सिलसिला देर तक चलता रहा। क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और हरदोई का नाम देशभर में रोशन करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



